featured दुनिया

अफगानिस्तान में तालिबान की एक और खौफनाक तस्वीर, नहीं बिक रहा महिलाओं का ये सामान

1 4 अफगानिस्तान में तालिबान की एक और खौफनाक तस्वीर, नहीं बिक रहा महिलाओं का ये सामान

जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है। तब से वहां पर डर का माहौल बना हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के डर की एक और खौफनाक तस्वीर सामने आ रही है। तालिबान से कुछ ऐसी खबरे सामने आ रही है जो आपको बेचैन कर देंगी। तालिबान में महिलाओं के काम करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। वहीं महिलाओं को काम करने की इजाजत नहीं है। और ये आज की बात नहीं इससे पहले भी जब 1990 में अफगानिस्तान पर तालिबान का हुकुम चलता था तब भी महिलाएं यहां काम नहीं कर सकती थी।

बता दें कि तालिबान में न सिर्फ महिलाओं के काम करने पर पाबंदी है बल्कि यहां महिलाओं के पार्लर जाने पर और जींस पहनने पर भी रोक लगा दी गई है। यहां की बच्चियां स्कूल नहीं जा सकती। महिलाओं के उनके फैसले न मानने पर उन्हें कोडे मारकर सजा दी जाती थी। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां के बाजार तो खुल गए हैं। लेकिन वहां महिलाओं की संख्या सिर्फ ना के बराबर देखने को मिल रही है।

2 2 अफगानिस्तान में तालिबान की एक और खौफनाक तस्वीर, नहीं बिक रहा महिलाओं का ये सामान

महिलाएं बाजार में तो हैं लेकिन पूरे बुर्के में हालांकि अभी तक तालिबान में वहां कि महिलाओं को पूरा बुर्का और मर्द के बिना घर से बाहर न निकलने के आदेश नहीं दिए हैं। लेकिन ऐसा कब तक मुमकिन है कुछ कहा नहीं जा सकता। वहां की महिलाएं डर के साए में अपना जीवन गुजार रही हैं और अपनी आने वाली जिंदगी को लेकर भी काफी डरी हुई है।

2 1 अफगानिस्तान में तालिबान की एक और खौफनाक तस्वीर, नहीं बिक रहा महिलाओं का ये सामान

हालांकि तालिबान ने अभी तक कोई कानून लागू नहीं किया लेकिन अफगानिस्तान में कपड़ों पर जरूर पाबंदी लगा दी गई है। वहां पर कोई भी जिंस नहीं खरीद रहा है। बल्कि वहां की महिलाएं सर ढकने के लिए स्कार्फ और पूरे कपड़े खरीद रही हैं। जिससे वहां पर जिंस का करोबार करने वाले लोग काफी परेशान है।

Related posts

सीटों के बंटवारे को लेकर मचे विवाद को सुलझाने अमित शाह जाएंगे पटना

Rani Naqvi

काशी हिंदू विश्वविद्यालय समेत 60 विश्वविद्यालय को केंद्र ने दी स्वयात्तता

lucknow bureua

आजाद भारत के प्रमुख राजनीतिक कार्यकाल

Rani Naqvi