featured देश यूपी राज्य

बीजेपी MLA सुरेन्द्र सिंह का एक और विवादित बयान, ‘आप’ पार्टी की तुलना वैश्या से की

11 60 बीजेपी MLA सुरेन्द्र सिंह का एक और विवादित बयान, ‘आप’ पार्टी की तुलना वैश्या से की

बलियाः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार विवादित बयान दिया है।लेकिन इस बार उनकी रडार पर और कोई नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी है।

सुरेन्द्र सिंह
सुरेन्द्र सिंह

आप’ की तुलना वैश्या से की

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह का एक और विवादित बयान, कहा राहुल गांधी का नार्को टेस्ट होना चाहिए

दरअसल विधायक ने अपने एक बयान में आम आदमी पार्टी की तुलना वैश्या से कर दी है। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी वाराणसी से बलिया के लिए जनचेतना रैली निकाल रही है। उसमें आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेता भी शामिल हो रहे हैं।

संजय सिंह को बताया भोगी

इस दौरान बीजेपी विधायक ने आम आदमी पार्टी के विधायक संजय सिंह को भोगी बताया है। इतना ही नहीं आग बबूला हुए सुरेन्द्र ने दावा किया कि सामाजिक जीवन साधना का होता है ऐसे में कोई भी नेता भ्रष्टाचारी हो उनका देह व्यपार ही पैसा होता है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई कैरेक्टर नहीं है। आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जनाजा निकलने वाला है। जिसके विधायक घूस लेते हुए गिरफ्तार् होते हैं, ऐसी पार्टी का कोई चरित्र नहीं होता है। विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या कोई वैश्या किसी पतिव्रता को उपदेश देती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता वैश्या के बराबर हैं।

ओपी राजभर पर कसा तंज

वहीं ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक में मजबूरी में कुछ कीड़ो-मकोड़ो को साथ रखना पड़ता है। ओमप्रकाश राजभर की राजनीति परिवार तक ही सीमित है। हमारी पार्टी गठबंधन के धर्म का पालन करती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया है।

 

 

Related posts

मंबई के मशहूर कारोबारी को महाबलेश्वर पहुंचने के मामले महाराष्‍ट्र के प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता को छुट्टी पर भेजा गया

Rani Naqvi

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक ,दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

rituraj

प्रियंका गांधी के इस मंत्र से यूपी मिशन 2022 फतेह करेगी कांग्रेस

Shailendra Singh