featured देश यूपी राज्य

बीजेपी MLA सुरेंन्द्र सिंह का एक और विवादित बयान कहा, राहुल का संभावित बेटा बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष

surendra singh बीजेपी MLA सुरेंन्द्र सिंह का एक और विवादित बयान कहा, राहुल का संभावित बेटा बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष

बलिया: अपने विवादित बयान को लेकर सदैव सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आपको बता दें कि सुरेंन्द्र सिंह बलिया जिले के बैरिया विधानसभा से भाजपा के विधायक है।

सुरेंन्द्र सिंह
सुरेंन्द्र सिंह

राहुल गांधी के निजी जीवन पर उठाए सवाल

इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निजी जीवन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बाद उनका इटली में पैदा हुआ संभावित बेटा कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। ऐसा कोई पहला मौका नहीं है कि सुरेंन्द्र सिंह ने पहली बार विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी सुरेंन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा था कि राहुल गांधी का नार्को टेस्ट होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान, कहा राहुल गांधी लेते हैं ड्रग्स डोप टेस्ट में हो जाएंगे फेल

बुढ़ापे में डीएनए टेस्ट के बाद खुला था राज

जब पत्रकारों ने कहा कि राहुल की शादी नहीं हुई है तो इस पर उन्होंने उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का हवाला देते हुए कहा कि बुढ़ापे में डीएनए टेस्ट के बाद उनके बेटे का राज खुला था। उन्होंने कहा कि वहीं मुलायम सिंह भी कहते हैं कि उनकी एक शादी हुई है, फिर प्रतीक यादव कौन हैं? वह भी तो मुलायम सिंह की अघोषित शादी के परिणाम हैं। जब बंटवारा होगा तो अखिलेश और प्रतीक में ही होगा न। अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक सुरेंन्द्र सिंह इसी तरह के विवादित बयान देते रहेगें।

Related posts

अतिक्रमण हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, पार्षद ने सफाई निरीक्षक पर लगाया अभद्र भाषा प्रयोग का आरोप

Trinath Mishra

दिवाली से पहले पटाखों के प्रतिबंध पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

mahesh yadav

Lucknow: फायरसाइड कैफे में चलता मिला हुक्का बार, पुलिस ने की ये कार्रवाई

Aditya Mishra