featured यूपी

मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गुर्गा हुआ गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर  

मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गुर्गा हुआ गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर  

लखनऊ: बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के एक और करीबी गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार देर रात वजीरगंज पुलिस ने करोड़ों की ठगी के आरोपित शकील हैदर को दबोच लिया। पुलिस ने उससे रात भर पूछताछ की और रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। शकील मुख्तार अंसारी का बेहद खास गुर्गा है। उसके विरुद्ध वजीरगंज कोतवाली सहित अमेठी व कई अन्य जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

वजीरगंज कोतवाली में शकील हैदर के खिलाफ एक अगस्त से तीन अगस्त के बीच चार मुकदमे दर्ज हुए थे। उसने अमीनाबाद स्थित बैंक से जेहटा रोड स्थित पांच बीघे के प्लॉट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 66 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उसने उसी प्लॉट को करीब 75 लोगों को बेचा था। खरीदारों को इस बारे में जानकारी होने पर उन्होंने जब विरोध किया तो शकील और उसके गुर्गे उन्हें धमकाने लगे।

कर्ज देने वालों की भी होगी जांच  

महानगर कोतवाली में तैनात दारोगा समेत अन्य वादी मुकदमा को शकील हैदर ने धमकी दी थी। वजीरगंज थाना इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, शकील हैदर को अरेस्‍ट कर लिया गया है। कई अन्य तथ्यों के बारे में उससे पूछताछ में जानकारी हुई है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। उन्‍होंने बताया, शकील के विरुद्ध दर्ज जालसाजी के मुकदमे में इस बात की भी जांच पड़ताल की जा रही है कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे फर्जी दस्तावेजों पर कर्ज कैसे दे दिया।

Related posts

जारी रहेगा राजस्थान में लॉकडाउन 3.0 के दौरान पान, गुटखा और तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध

Rani Naqvi

सांसद नामग्याल ने थल सेनाध्यक्ष से कहा, लद्दाख के लोग हमेशा भारतीय सेना के साथ

Mamta Gautam

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण, कॉलोनी बनाने में धांधली

kumari ashu