नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। ताजा मामला साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके का है, जहां आप विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़खानी का आरोप लगाया है।
ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि जब वह पानी मांगने ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में गई तो वहां पर विधायक के साथियों ने उनसे बुरा बर्ताव करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धक्का भी दिया।
उधर, विधायक प्रकाश जारवाल ने सफाई देते हुए कहा कि ये राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा की चाल है जिसके तहत उन्हें फंसाया गया है। साऊथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाली पार्टी करार दिया है।