देश राज्य

मोदी सरकार की चौथी सालगिरह से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

10 01 2018 pmmodi1 मोदी सरकार की चौथी सालगिरह से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

नोएडा। मोदी सरकार की चौथी सालगिरह से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्र सरकार ने झारखंड के देवघर में AIIMS को मंजूरी दी है, इसके अलावा नोएडा सिटी सेंटर से सेक्टर 62 तक के विस्तार को मंजूरी दी गई है। बुधवार को कैबिनेट ने क्या बड़े फैसले लिए हैं।

केंद्रीय कैबिनेट

बता दें कि नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा सेक्टर 62 तक मेट्रो विस्तार को मंजूरी, इसके लिए 1967 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। डिफेंस सेक्टर को नेटवर्क स्पेक्ट्रम के लिए 11,330 करोड़ मंजूर। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लोजिस्टिक हब को मंजूरी दी गई है। 1504 किमी. के वेस्टर्न फ्रेट (माल ढुलाई) कॉरिडोर में फ्रेट गांव भी तैयार किए जाएंगे। हरियाणा के नंदनाल चौधरी गांव को फ्रेट गांव की तरह विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर के लिए 1029.49 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

वहीं सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 5000 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी गई है। झारखंड के देवघर में नया एम्स तैयार किया जाएगा। इसमें 750 बेड होंगे, इसे 45 महीने में तैयार किया जाएगा। इस एम्स के लिए 1100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

साथ ही इससे पहले भी कैबिनेट की ओर से करीब 20 नए एम्स अस्पताल को मंजूरी दी गई थी। वहीं कृषि विभाग की जो अलग-अलग योजनाएं चलती थीं, ऐसी 11 योजनाओं को मिलाकर एक नई योजना ‘हरित क्रांति कृष्णोत्ति योजना’ को लाया जाएगा। इसमें केंद्र का बजट भी बढ़ाया गया है। हरित क्रांति कृषि उन्नति योजना के लिए 2019-20 तक 33,273 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

Related posts

यूपी भाजपा चुनाव प्रचार की कमान पीएम मोदी के हाथ, आज वर्चुअल रैली से पश्चिमी यूपी की जनता को साधने की करेंगे कोशिश

Neetu Rajbhar

दुर्घटनाग्रस्त वायु सेना के विमान का मलबा बरामद, तीन शव भी मिले, चौथे की तलाश

Rani Naqvi

मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 9 लोगों की मौत

Neetu Rajbhar