मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की ‘हवा के झोंके’ गाने पर डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अंकिता रेड ब्लाउज और हरी साड़ी में बेहद बोल्ड नजर आ रही है। अंकिता बिंदास अंदाज में डांस करते नजर आ रही है। अंकिता ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।
https://www.instagram.com/p/CGjit1NhFjm/?utm_source=ig_embed
अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘साड़ी डांस और अच्छा म्यूजिक, क्या मेल है।’ अंकिता लोखंड़े के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 1300 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किये है। बता दें कि अंकिता सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। इनस्टा पर उनके 2. 8 मिलियन फोल्लोवेर्स है।
जबकि अंकिता महज 448 लोगों को ही फॉलो करती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही काफी सुर्खियों में है। वह इस मामले में लगातार कुछ न कुछ बोलती रही है। बता दें कि एक्ट्रेस सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। हालांकि दोनों का ब्रेकअप 6 साल पहले ही हो गया था। दुखत सुशांत आज इस दुनिया में नहीं है।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने करियर की शुरुआत ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज’ से की थी। इसके बाद साल 2009 में उन्हें सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गयी। बॉलीवुड की बात करें तो 2019 में फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में अंकिता कंगना रनौत के साथ नजर आई थी।