featured देश

अनिल विज ने बापू पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा मोदी…जाएंगे!

anil vij अनिल विज ने बापू पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा मोदी...जाएंगे!

नई दिल्ली। कैंलेडर पर छपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर विवाद खत्म नहीं हुआ था कि अब हरियाणा के भाजपा के मंत्री अनिल विज ने ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे कि सियासत और भी गर्म हो गई है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री जी ने कहा, गांधी जी की वजह से न केवल खादी बल्कि रुपये की कीमत घटी। जल्द ही नोटों से उनकी तस्वीर धीरे -धीरे हट जाएगी।

anil vij अनिल विज ने बापू पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा मोदी...जाएंगे!

अनिल विज का ये बयान खादी ग्रामोद्योग के सालाना कैंलेडर पर गांधी जी की जगह पीएम मोदी की तस्वीर छपने पर आया है जिसमें वो कुर्ता और पैजामा पहने हुए चरखा चला रहे है। इस तस्वीर के सामने आते ही विपक्ष ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

इस पूरे मामले पर भारत खबर से फोन पर बात करते हुए कांग्रेस के नेता सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा मोदी के चाटुकार इस देश और दुनिया में गांधी की छवि और उनके नाम पर किसी भी तरह की राजनीति भले ही कर ले गांधी जी हमेशा न केवल रेलेवेंट रहेंगे बल्कि हमेशा याद किए जाएंगे और मोदी जैसी नेता इतिहास के कूड़ेदान में चले जाएंगे।

GANDHI अनिल विज ने बापू पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने कहा मोदी...जाएंगे!

इसके साथ ही कैंलेडर विवाद पर उन्होंने कहा कि उनके मंत्री कलराज मिश्र ने कल ही सफाई देते हुए कहा था कि गांधी जी को कोई खादी से अलग नहीं कर सकती तो उनके मंत्रियों के बयान ही सेल्फ कॉन्ट्रेडिक्ट्री है। कोई भी देश का सभ्य नागरिक जो आरएसएस की विचारधारा से नहीं जुड़ा है वो इस देश में गांधी की अद्भुत और अद्वितीय प्रासांगिकता को कभी कम नहीं कर सकता। तो वहीं इस मामले पर जब भारत खबर ने भाजपा के नेता ह्दय नारायण दीक्षित से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया।

Related posts

वसुंधरा राजे ने कि बजट की घोषणा, एक लाख का दुर्घटना बीमा भामाशाह कार्ड धारकों को

Rani Naqvi

आंदोलन में अब तक डटे पंजाब के किसान, मालगाड़ी संचालन बंद होने से इंडस्ट्री पर पड़ा बुरा असर

Trinath Mishra

अल्मोड़ा में हर साल की तरह इस साल भी  मनाया गया दुर्गमहोत्सव, लोंगों में दिखा भक्ती भाव

Kalpana Chauhan