बिज़नेस Breaking News

रक्षा क्षेत्र में उतरने की तैयारी में अनिल अंबानी की कंपनी

Anil Ambani रक्षा क्षेत्र में उतरने की तैयारी में अनिल अंबानी की कंपनी

मुंबई। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस ग्रुप अब सैन्‍य हेलिकॉप्‍टर, मिसाइल और पनडुब्बियां बनाने की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि अनिल अंबानी सेना के सभी प्रकार के हार्डवेयर बनाने के ठेके जीतना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी की इस कंपनी ने 84 हजार करोड़ के सरकारी ठेकों के लिए बोली लगाई है। हालांकि अभी तक कंपनी के हाथ इनमें से कोई कॉन्ट्रेक्ट लगा नहीं हैं।

Anil Ambani

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार मेक इन इंडिया प्रोग्राम में डिफेंस को बड़ा हिस्सा बना चुकी है। इसके चलते अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर नजर है। भारत अगले 10 साल में 250 बिलियन डॉलर के डिफेंस कॉन्‍ट्रेक्‍ट जारी करने की स्थिति में है। उसे अपने सैन्‍य उत्‍पाद को अपग्रेड करना है। इसी के चलते अनिल अंबानी उत्‍साहित हैं। वर्तमान में स्‍वीडिश कंपनी साब के साथ मिलकर रिलायंस अगली पीढ़ी का कॉम्‍बेट मैनेजमेंट सिस्‍टम बनाने पर काम कर रही है।

रिलायंस इजरायल की कंपनी राफेल के साथ मिलकर इंडिया में ज्वाइंट वेंचर बना रही है। राफेल के साथ मिलकर कंपनी मिसाइल, डिफेंस सिस्टम और एडवांस हेलिकॉप्टर बनाने की कोशिश में है। वेंचर का शुरुआती कैपिटल 13000 करोड़ रुपए होगा। कंपनी में रिलायंस की 51 और राफेल की हिस्सेदारी 49 फीसदी होगी।

Related posts

सरकार के पास नहीं आया अनुच्छेद 370 को खत्म करने का प्रस्ताव: अहीर

lucknow bureua

लड़कियों ने पढ़ाई से लेकर खेलों तक हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी :पीएम मोदी

shipra saxena

भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए लाओस का समर्थन

bharatkhabar