featured मनोरंजन

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या मामले में फूटा बॉलीवुड अभिनेत्रियों का गुस्सा

bollywood हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या मामले में फूटा बॉलीवुड अभिनेत्रियों का गुस्सा

हैदराबाद। हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। खबरों के मुताबिक डॉक्टर की स्कूटी खराब हो गई थी जिसके बाद उन्होंने उसे शमशाबाद में पार्क कर दिया था। महिला डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए और हैदराबाद के पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। जानिए किसने क्या कहा।

स्वरा भास्कर ने लिखा है, “अभी-अभी प्रियंका रेड्डी के भयावह गैंगरेप की घटना के बारे में पढ़ा। स्तब्ध और हैरान हूं कि हमारे समाज में क्रूरता जारी है। हमारी मानवता की बजाय हमें धार्मिक पंथ विभाजन एकजुट कर रहा है। ऐसा लगता है कि हमें कुरूपता एकजुट कर रही है। शबाना आजमी ने लिखा- खतरनाक! क्रूर! अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। मुझे उनके परिवार के लिए दुख है और इसका भी दुख है कि हमारे समाज के कुछ हिस्से को क्या होता जा रहा है।

यामी गौतम ने लिखा, गुस्सा, दुःख, सदमा। इतने जोरदार हंगामे और जागरूकता के बावजूद भी महिलाओं के खिलाफ अमानवीय, अकल्पनीय अपराध  कैसे हो सकते हैं। क्या इन राक्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है। एक प्रणाली और समाज के रूप में हम कहां गलत हो रहे हैं और पिछड़ रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने कहा- उन अपराधियों ने स्कूटी ठीक करने का वादा करके पशु चिकित्सक को धोखा दिया। उसका एकमात्र गलती थी कि उसने इन पुरुषों पर भरोसा किया जिन्होंने उसकी स्कूटी को ठीक करने का वादा किया था।

अभिनेत्री रकुल प्रीत ने लिखा है, मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा कि प्रियंका रेड्डी वाली घटना पर क्या प्रतिक्रिया दूं। यह लोगों के मन में भय पैदा करने का समय है, ताकि वे इस तरह के भयावह अपराध के बारे में सोचने की भी हिम्मत न सकें। काजल अग्रवाल ने लिखा, ‘मुझे पता नहीं कि महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित जगह बची हैं या नहीं। हर दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को देखकर मैं चिंतित हूं। जिसने भी ये अपराध किया है उसे फांसी होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जब तक परिस्थिति आपातकाल जैसी ना हो जाए तब तक की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।’

सोना महापात्रा ने लिखा, ‘चाहे हैदराबाद में रेप हो, तमिलनाडु में हो, रांची में लॉ स्टूडेंट हो या फिर 7 साल पहले निर्भया का गैंगरेप हो। हम सभी सिर्फ हादसे के बाद ही जागते हैं। सिंगर मालिनी अवस्थी ने लिखा, ‘जो महिला डॉक्टर के साथ हुआ, वह किसी भी घर की बेटी के साथ हो सकता है। हम सब कितने लाचार और बेबस हो गए हैं। हम सबके इर्द गिर्द कैसा हैवान समाज पनप रहा है? कितने ही कानून बने, सख्ती हो, इन विकृत दुराचारियों को कोई डर नहीं क्योंकि ये जानते हैं कि इन्हें सजा नही होगी। दिल दहल गया है आज।

Related posts

अटल ने एक बार चुटकी लेते हए कहा था कि इंदिरा गांधी तो हमारी तरफ बहुत प्यार से देखतीं हैं

mahesh yadav

भोजपुरी अभिनेत्री की मौत पर अंजलि की मां ने दी चौकाने वाली जानकारी

Rani Naqvi

16 मार्च 2022 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar