Breaking News featured देश राजस्थान

आंध्र प्रदेश के ex CM चंद्रबाबू की एयरपोर्ट पर ली गई तलाशी, TDP ने जताई नाराजगी

chandrababu naidu आंध्र प्रदेश के ex CM चंद्रबाबू की एयरपोर्ट पर ली गई तलाशी, TDP ने जताई नाराजगी

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू की विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई। शुक्रवार को एक सुरक्षाकर्मी ने प्रवेश द्वार पर नायडू की तलाशी ली। पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को विमान तक VIP वाहन से नहीं जाने दिया गया और उन्हें आम यात्रियों के साथ बस में सफर करना पड़ा। TDP प्रमुख और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को VIP वाहन से विमान तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई।

TDP नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि अधिकारियों की प्रवृत्ति न केवल अपमानजनक है बल्कि नायडू की सुरक्षा से भी समझौता करने वाला है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बदला लेने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम नायडू को इससे पहले कभी ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़ा था।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर TDP के दो विधायकों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अर्ध नग्न प्रदर्शन किया। वासुपल्ली गणेश कुमार और वेलागापुदुमी राम कृष्ण ने आरोप लगाया कि सामान्य यात्री की तरह नायडू की तलाशी ली गई।

Related posts

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन-2021, पहुंचीं राज्यपाल

Yashodhara Virodai

भारतीय सेना ने पाक में किया एक और सर्जिकल स्ट्राईक,तीन जवान ढेर

Vijay Shrer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल को छू गयी हेमा की तिरंगे से मोहब्बत!

mahesh yadav