featured देश

राम जन्मभूमि अयोध्या में मिले टूटे मंदिर के अवशेष, जानिए क्यों खास हैं ये खंडित मूर्तियां..

murti 3 राम जन्मभूमि अयोध्या में मिले टूटे मंदिर के अवशेष, जानिए क्यों खास हैं ये खंडित मूर्तियां..

रामजन्म भूमि विवाद जब से खत्म हुआ है। तब से मंदिर को लेकर भक्त जनों में विशेष खुशी देखने को मिल रही है। सभी चाहते हैं कि, जल्द से जल्द राम लला को भव्य मंदिर में विराजमान किया जाए।

murti 2 राम जन्मभूमि अयोध्या में मिले टूटे मंदिर के अवशेष, जानिए क्यों खास हैं ये खंडित मूर्तियां..
लेकिन इस बीच खुदाई में पुराने टूटे मंदिरों के कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं। जो काफी चौंकाने वाले हैं। जिन्हें देखकर साफ लग रहा है कि, यहां सदियों पुराना मंदिर था।

जिसको देखते हुए रामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्‍ट इनका संग्रह करके आगे उपयोग में लाना चाहता है।

murti 1 राम जन्मभूमि अयोध्या में मिले टूटे मंदिर के अवशेष, जानिए क्यों खास हैं ये खंडित मूर्तियां..
वहीं, विहिप संग्राहलय के रूप में इसे संरक्षित करना चाहता है। जिससे आने वाले समय में यह इतिहास की स्मृतियां बन सकें।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, खुदाई में दो शिवलिंग भी मिले हैं।

एक शिवलिंग तो 4 फीट 11 ईंट लंबी है। इसके अलावा खुदाई में पुरातात्विक महत्व की कई चीजें मिली हैं।

खुदाई के दौरान भारी संख्या में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों के अतिरिक्त 7 ब्लैक टच स्टोन के स्तम्भ, 6 रेड सैंडस्टोन के स्तम्भ सहित 5 फीट का एक शिवलिंग भी प्राप्त हुआ है।

आपको बता दें, लॉकडाउन का पालन करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गृभगृह में समतलीकरण का कार्य करवा रहा है। यहां पर जेसीबी से खुदाई हो रही है।

साकेत महाविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ। महेन्द्र पाठक ने बताया, “अभी मिलें अवशेषों को देख कर ही बताया जा सकता है।

इससे पहले जो मिले हैं, वह काफी प्राचीन है। यह अभी के नहीं है। अभी जो अवशेष मिले है उससे यह प्रतीत होता है कि अयोध्या कई चरणों में बसी है।

जो चीजें मिल रही है, वह काफी पुरानी है। इनके मिलने से वैसे तो हर प्रकार विवाद में विराम लग जाएगा।

आपको बता दें लॉकडाउन में भई अयोध्या में जेसीबी से खुदाई की जा रही है। इसी खुदाई ये सारी चीजें सामने आयीं हैं।

जो इस बात का सबूत है कि, अयोध्या में वाकई में कोई पुराना मंदिर था। जहां पर देवी -देवताओं की पूजा की जाती थी। और मूर्तियां उसी का सबूत हैं।

Related posts

Road Safety Week: KGMU में छात्रों को सिखाया गए यातायात नियम

Shailendra Singh

राष्ट्रपति लोकतंत्र का सबसे गरिमामय पद बोले रामनाथ कोविंद

Srishti vishwakarma

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद ही सबसे बड़ा मुद्दा, आरक्षण गरीबों के लिए जरूरी

bharatkhabar