Breaking News छत्तीसगढ़ देश बिहार भारत खबर विशेष

बंगाल में अराजकता का माहौल जारी, मिले जिंदा बम, जांच जारी

bangal election bawal बंगाल में अराजकता का माहौल जारी, मिले जिंदा बम, जांच जारी

दुर्गापुर। हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, ममता बनर्जी का इसपर कोई नियंत्रण नहीं हो रहा है। भाटपाड़ा में पुलिस की तलाशी में करीब 60 बम मिले थे और अब दुर्गापुर सिटी में 18 बम मिलने की खबर है। बम निरोधक दस्ते ने खुले स्थान पर विस्फोटकों को नष्ट कर दिया है।

बम मिलने से प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। यहां चर्चा कर दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हिंसा प्रभावित भाटपाड़ा में दो लोगों की जान चली गयी थी जबकि कई लोग घायल हो गये थे। बताया जा रहा है कि बाहरी लोगों के प्रवेश पर मनाही है और इस इलाके में स्थितियां लोकसभा चुनाव के दौरान से ही गंभीर हो गयी थीं जब चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था। हालाकि आरपीएफ और पुलिस के हवाले व्यवस्था दी गई है। अर्जुन सिंह ने बैरकपुर लोकसभा सीट से पूर्व टीएमसी सांसद और रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को पटखनी दी है।

Related posts

अध्यक्ष पद का नामांकन भरने के बाद फिर गुजरात दौरे पर राहुल गांधी

Vijay Shrer

पुलिस की हिरासत में यशवंत सिंहा, किसानों के साथ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Rani Naqvi

लखनऊ बालू अड्डा मामला: महापौर और डीएम ने किया निरीक्षण, कहा- लापरवाही बरतने वाले नपेंगे

Shailendra Singh