नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं भारत द्वारा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। जो एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय खिलाड़ियों की चर्चा पूरे देश में है और लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी से लेकर सभी ने भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अब आनंद महिंद्रा ने बड़ा ऐलान किया है। खिलाड़ियों के इस शांदार प्रदर्शन के बाद अब आनंद महिंद्रा ने जाबाज खिलाड़ियों को तोहफा देने का ऐलान किया है।
इन लोगों को मिलेगा गिफ्ट-
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि आनंद किसी खिलाड़ी को तोहफा दे रहे हैं, उन्होंने पहले भी कई बार ऐसा करके खिलाड़ियों का होसला और मनोबल बढ़या हैं। आनंद ने इससे पहले TUV 300 किदांबी श्रीकांत को 2017 में सिरीज का टाइटल जीतने पर गिफ्ट की थी। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो 6 खिलाड़ियों को महिंद्रा थार SUV गिफ्ट करेंगे। इसके साथ ही बता दें कि इस बार आनंद महिंद्रा मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभम गिल और नवदीव सैनी ये कार गिफ्ट में दे रहे हैं। देश में सभी भारतीय टीम जमकर तारीफ कर रहे है और उन्हें बधाई दे रहे हैं।