featured यूपी

फतेहपुर में अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आश्रितों का हुआ सम्मान

फतेहपुर में अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं का हुआ सम्मान

फतेहपुर: जिले में खजुहा स्थित ऐतिहासिक बावन इमली परिसर में सोमवार को दीप प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवाओं, आश्रितों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

काकोरी कांड की वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। बावन इमली पेड़ पर अंग्रेजों ने स्वतंत्रता के 52 रणबाकुरों को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, जिसे सभी क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता की आग में खुद को न्योछावर कर दिया था। स्वतंत्रता के बाद इस स्थल का महत्व बहुत ज्यादा है। ऐसे में प्रतिवर्ष देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। इसी क्रम में अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी ने शहीदों को किया याद

शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पुलिस विभाग की बैंड पार्टी ने राष्ट्रगान धुन की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हो गया। इसके पहले जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने अपने संबोधन में शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को कभी न भूलने वाला बताया। स्मारक स्थल पर अधिकारियों ने पुष्प अर्पण के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

फतेहपुर में अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आश्रितों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान ही जिला सूचना कार्यालय की ओर से एलईडी वैन के जरिए लखनऊ स्थित शहीद स्मारक स्थल काकोरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव भाषण प्रकाशित किया गया। अमृत महोत्सव के तहत नगर पालिका परिसर में अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देर शाम पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने देश के लिए शहीद होने वाले वीर रणबाकुरों को याद किया। यहां पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। यहां पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, एडीएम विनीता सिंह, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

फतेहपुर में अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आश्रितों का हुआ सम्मान

इनका हुआ सम्मान

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बावन इमली में हुए कार्यक्रम कर दौरान स्वतंत्रता के अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें शांति देवी, सियादुलारी, जगदीश द्विवेदी और गुड्डू तिवारी शामिल हैं।

Related posts

सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी शिअद, पार्टी बैठक में फैसला

lucknow bureua

पाक के नापाक मंसूबे, कठुआ, हीरानगर और सांबा में फिर की गोलाबारी

shipra saxena

Adipurush Twitter Review: ‘आदिपुरुष’ की सिनेमाघरों में दस्तक, ऑडियंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

Rahul