featured देश

15 साल बाद हुआ अमरनाथ यात्रियों पर हमला, प्रशासन में मचा हड़कंप

igkfyudtjr 15 साल बाद हुआ अमरनाथ यात्रियों पर हमला, प्रशासन में मचा हड़कंप

कड़ी सुरक्षा का दावा करने के बाद भी अमरनात यात्रा के दौरान अनंतनाग में हुए आतंकी हमले से प्रसाशन में खलबली मची हुई है। अनंतनाग ने सोमवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अमरनाथ यात्रियों को अपने निशाने पर लिया है। यह हमला अनंतनाग जिले के बटेंगू में हुआ है। आतंकियों ने अपनी घटिया चाल चलकर अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया और सात यात्रियों की जान छीन ली। मृतक यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। जानकारी है कि आतंकी बाइक से आए थे और तीर्थयात्रियों पर हमला कर वह तुरंत ही भाग गए। बाइक सवार आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिस कारण सात यात्रियों की मौत हो गई।

igkfyudtjr 15 साल बाद हुआ अमरनाथ यात्रियों पर हमला, प्रशासन में मचा हड़कंप

आतंकी हमले में जहां सात लोगों की जान चली गई तो करीब 32 लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि इतनी ज्यादा कड़ी सुरक्षा के बीच भी आतंकी अपनी घटिया चाल चलने में सफल हो गए। अगर बात की जाए अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने की तो इससे पहले आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को साल 2000 में अपना निशाना बनाया था। आतंकियों ने 1 अगस्त साल 2000 को अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था जिसमें 30 लोग मारे गए थे। साल 2000 में पहलगाम में आधार शिविर में हमला हुआ था 30 लोग मारे गए थे। जिसके बाद साल 2001 में आतंकियों ने फिर से श्रद्धालुओं को अपने निशाने पर लिया था। साल 2001 में आतंकियों के हमले में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

साल 2002 में भी आतंकियों ने श्रद्धालुओं को अपने निशाने पर लिया। साल 2002 में आतंकियों ने दो हमले किए थे। इस हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमला होने के बाद यात्रियों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है। अमरनाथ यात्रियों पर हमला होने के बाद चारों तरफ से इसकी निंदा की जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हमले की निंदा की है। हमले के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यात्रियों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि अमरनाथ यात्री कश्मीर के अतिथि हैं। इस हमले के बाद जम्मू कश्मीर की संस्कृति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा है कि अच्छी सोच रखने वाले लोगों को ऐसे हमलों की अब निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि अनंतनाग में हुआ आतंकी हमला सिर्फ अतिथियों पर ही हमला नहीं है, यह कश्मीरियत पर भी एक चोट है। मुख्यमंत्री के साथ साथ राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पीड़ित परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के साथ दक्षिण कश्मीर का दौरा किया है। उन्होंने देर रात दक्षिण कश्मीर का दौरा किया और राहत बचाव अभियान को और भी ज्यादा तेज कर दिया है।

दूसरी तरफ आतंकियों की इस घटिया हरकत के बाद पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। पीएम का कहना है कि इस हमले की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायर हमलों के सामने भारत नहीं झुकने वाला है। अमर नाथ यात्रियों पर हुए इस हमले की घोर निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है भारत ऐसे कायरतापूर्ण हमलों और आतंकियो के नापक मंसूबों के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होने इस बारे में तत्काल सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एन एन वोहरा से फोन पर बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र करते हुए अपनी संवेदना हमले में मारे गये लोगों के प्रति देते हुए कहा कि यात्रियों पर हुए इस हमले का दर्द बंया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हांलाकि इस आतंकी हमले के बाद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फौरन सूबे की मुख्यमंत्री और राज्यपाल से बात की है। इसके साथ ही सूबे की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गये हैं।

Related posts

मालदीव: सुप्रीम कोर्ट ने 9 नेताओं की रिहाई का फैसला पलटा

Rani Naqvi

कबड्डी विश्व कप 2016 : भारत ने ईरान को हराकर तीसरी बार रचा इतिहास

shipra saxena

गुजरात चुनाव: पीएम ने साधा राहुल पर निशाना, मंदिर-मंदिर घूमने से नहीं आई गुजरात में बिजली

Breaking News