Breaking News featured देश यूपी

यूरिया बनाने वाले IFFCO प्लांट में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, दो अधिकारियों की मौत

3074dde1 f99f 4dd4 849f 78579f1072cc यूरिया बनाने वाले IFFCO प्लांट में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, दो अधिकारियों की मौत

प्रयागराज। देश में ना जाने आए दिन कितने हादसे होते है। जिनके द्वारा कई लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसा ही एक मामला आज प्रयागराज से आया है, जहां यूरिया बनाने वाली कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसके बाद जब यह बात कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को पता चलीं वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद अमोनिया गैस की चपेट में आने से दो अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा कर्मचारियों बीमार है। इसके साथ ही इनमें से 14 कह हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी कर्मचारियों को मौके पर ही अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। उधर इफ्को प्लांट में गैस लीकेज की घटना पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है। सीएम कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

पाइप में लीकेज की वजह से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ-

बता दें कि गैस रिसाव का ये हादसा इफ्को प्लांट का है। करीब रात 12 बजे यहां अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे के वक्त प्लांट में करीब 100 कर्मचारी और कई अफसर काम कर रहे थे। इफ्को कंपनी शहर से करीब चालीस किलोमीटर दूर फूलपुर इलाके में है। पाइप में लीकेज की वजह से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। इंजीनियर्स की टीम ने पाइप में लीकेज को ठीक कर दिया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि प्लांट में अब सब सामान्य है। आसपास घनी आबादी होने की वजह से बड़े हादसे की आशंका थी। हादसे के बाद पूरे प्लांट को खाली करा लिया गया था। फिलहाल इफ्को प्रशासन मामले की जांच करा रहा है। अगर किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के भी बड़े अफसर मौके पर पहुंचे हैं। अमोनिया गैस की चपेट में आने से प्लांट के दो अधिकारियों की मौत हो गई  मृतकों का नाम असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन बताया जा रहा है। ये पहली बार नहीं है जब प्लांट में गैस लीकेज की घटना हुई है। बीते दो साल में पांच बार यहां गैस लीकेज की घटना हो चुकी है। बार-बार हो रहे लीकेज से कंपनी की साख पर सवाल उठ रहे हैं।

Related posts

अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, कहा बीजेपी कर रही खिलवाड़

pratiyush chaubey

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले छाया आंतक का खतरा

shipra saxena

आचार संहिता की जमकर उड़ाई जा रही हैं धज्जिया, काफिले में निकली कई गाड़ियां

Rahul srivastava