मनोरंजन featured

TV एक्ट्रेस अमिता उद्गाता का निधन, यहां से मिली थी असफलता

19 11 TV एक्ट्रेस अमिता उद्गाता का निधन, यहां से मिली थी असफलता

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई हैं जिसमें टीवी के पॉपुलर शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की सीनियर एक्ट्रेस अमिता अद्गाता की मौत हो गई है। बता दे कि अमिता इस शो में बुआ का किरदार निभाती नजर आ रही थीं। बता दे कि एक्ट्रेस अमिता अद्गाता का बीती रात निधन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताब‍िक एक्ट्रेस बीमारी की वजह से लंबे समय से अस्पताल में एडमिट थी। अस्पताल में इलाज के दौरान एक्ट्रेस को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। लेकिन अचानक फेफड़ों के फेल हो जाने कारण उनका निधन हो गया।

19 11 TV एक्ट्रेस अमिता उद्गाता का निधन, यहां से मिली थी असफलता

प्रतिज्ञा से मिली थी पहचान

गौरतलब है कि अमिता जी टीवी के कई लोकप्रिय शो का हिस्सा रही थी लेकिन अमिता अद्गाता को स्टार प्लस के पॉप्यूलर शो मन की आवाज प्रतिज्ञा से लोकप्रियता मिली थी। जिसमें उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता मन की आवाज प्रतिज्ञा में दादी के किरदार का निभा रही थी। इसके अलावा अमिता अद्गाता उन्होंने डोली अरमानो की,बाजीगर में प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं।

थिएटर से हुई शुरुआत

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1965-66 के बीच थिएटर से की थी। प्रतिज्ञा के बाद कुछ रंग प्यार के ऐसे में भी में ग्रे शेड भूमिका में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

एक्ट्रेस की मौत पर दुख जताते हुए उनकी कोस्टार अभा परमार ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मुझे उनसे मिलने की कई दिनों से इच्छा थी लेकिन मेरा आना नहीं हो सका। हम दोनों ने साथ काम किया है। वो मेरी बहन की तरह थी।

Related posts

वैष्णो देवी भवन में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव

Rani Naqvi

22 साल बाद भी गुजरात में 5 वीं बार चला नमो का जादू

piyush shukla

अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर

mohini kushwaha