featured देश राज्य

रुपये की गिरावट पर बोले अमित शाह कहा, जल्द तलाशेंगे हल

अमित शाह

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रुपये में लगातार आ रही गिरावट और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन साथ ही शाह ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार जल्द ही इस समस्या का हल तलाश लेगी।

अमित शाह
अमित शाह

हल तलाशने की बात

अमित शाह ने कहा, भाजपा और केंद्र सरकार, दोनों ही पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों और रुपये में डॉलर के मुकाबले आ रही गिरावट के कारणों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तथा अमेरिका और तेल उत्पादक देशों के बीच मतभेद जैसे वैश्विक स्तर पर हो रहे कुछ बदलाव जिम्मेदार हैं। लेकिन जल्द ही इसका हल तलाश लिया जाएगा।

शाह ने किया दावा

हालांकि शाह ने ये दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का अन्य देशों की करेंसियों के मुकाबले रुपये पर प्रभाव बेहद कम रहा है। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने 10 सितंबर को तेल के बढ़ते दामों और रुपये में गिरावट को लेकर देशव्यापी बंद का आह्वान किया था।

चंद्रबाबू के वारंट में भाजपा का हाथ नहीं

महाराष्ट्र की धर्माबाद अदालत की तरफ से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके कुछ पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ जारी हुए वारंट पर शाह ने कहा कि इसमें भाजपा के हाथ में करने के लिए कुछ भी नहीं था। बता दें कि वर्ष 2010 में विपक्षी नेता के तौर पर नायडू ने आंध्र प्रदेश के  गोदावरी नदी पर बन रही बबली परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी मामले में अदालत ने अब वारंट जारी किया है। शाह ने कहा कि 2010 में जब यह मामला अदालत में शुरू हुआ तो आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकारें थीं। अब नायडू इस मुद्दे के जरिए सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं।

टीआरएस से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज किया। उन्होंने हैदराबाद से करीब 110 किलोमीटर दूर महबूबनगर में एक जनसभा में कहा कि भाजपा वर्तमान सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के साथ गठबंधन नहीं करते हुए अपने बूते पर ही चुनाव लड़ेगी।

Related posts

UP: भाजपा से त्‍यागपत्र, अब रालोद में शामिल होंगी डॉ. प्रियंवदा तोमर!

Shailendra Singh

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा अपना फैसला वापिस लेते हुऐ कहा- 2 साल और खेल सकता हूं

Trinath Mishra

सीएम रावत ने बालयोगी सर्वदास जी महाराज के उपासना पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

Rani Naqvi