देश

2 अगस्त से हरियाणा दौरे पर जाएंगे अमित शाह

sdfghj 2 अगस्त से हरियाणा दौरे पर जाएंगे अमित शाह

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने देशव्यापी प्रवास के तहत अगले माहीने हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंहे। शाह इस दौरान हरियाणा सरकार और पार्टी संगठन के नेताओं से मिलकर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। फिलहाल शाह दिल्ली प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाह 2 से 4 अगस्त तक हरियाणा दौरे पर जा रहे हैं। शाह हरियाणा में मंत्रिमंडल के सदस्यों की बैठक करेंगे। इसके साथ ही वे उनसे जानकारी लेंगे कि उन्होंने ढाई वर्षों में जनता के हित के लिए क्या-क्या नीतियां/योजनाएं बनाई हैं।

amit shah, hareyana, bjp
amit shah

इस दौरान शाह केंद्र सरकार द्वारा बनाई योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। शाह पार्टी संगठन के पदाधिकारी, जिला विभागों के अध्यक्ष की बैठक कर उनके कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही संगठन के विस्तार के बारे में भी चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा सरकार ने जो योजनाएं बनाई, जिनका अनुसरण दूसरे राज्य और प्रदेश भी कर रहे हैं, अमित शाह उन सभी की भी जानकारी लेंगे। इस दौरे के दौरान शाह का बूथ स्तर पर जाने का भी कार्यक्रम है, अभी तक कार्यक्रम की समय सारणी तय नहीं है लेकिन जल्द ही तय हो जाएगी।

Related posts

किसी ने आंख, अंगुली उठाई तो सलामत नहीं रहेगी: मनोज सिन्हा

bharatkhabar

चीन की बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर चीन से ही लड़ेंगे भारतीय जवान..

Mamta Gautam

पहली बार पाक दिवस की परेड में शामिल हुए भारतीय राजनयिक

rituraj