featured देश राजस्थान राज्य

राजस्थान चुनाव को लेकर अमित शाह का दावा, एक बार फिर वसुंधरा राजे बनेंगी मुख्यमंत्री

05 75 राजस्थान चुनाव को लेकर अमित शाह का दावा, एक बार फिर वसुंधरा राजे बनेंगी मुख्यमंत्री

नई दिल्ली।  साल के आखिरी में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव  के लिए बिगुल बज चुका है। बीजेपी और कांग्रेस अपने अपने तरीकों से जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही भारतीय जनता पार्टी  (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के दौरे पर थे जहां उन्होंने साफ कर दिया कि राजस्थान में आने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे  के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रचंड बहुमत के साथ वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगी।

 वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे

अमित शाह ने अपने दौरे के समय कहा कि राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी और 2019 में नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस बार टूटेगी राजस्थान की परम्परा

आपको बता दें कि अमित शाह ने कहा कि इस बार राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की परम्परा टूटने जा रही है अमित शाह ने प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए इस बात को कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ वह एक बार फिर वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनेंगी इसी के साथ सीएम राजे के कामों का बखान करते हुए अमित शाह ने कहा कि वसुन्धरा राजे  की सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश मिला है।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। यह लोकतंत्र पर अघोषित हमला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश से अपना जुड़ाव महसूस नहीं कर सकते। कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस का सगठनात्मक ढांचा खत्म हो गया है। अब तो कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों का जमघट बचा है।’

इसी के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि इस बार हम पहले से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली जीत से भी इस बार की जीत बड़ी होगी। वहीं, उन्होंने लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें जीतकर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिया अहम फैसला, डाल सकता है चुनाव पर असर

राजस्थान चुनाव से पहले लगा बीजेपी को लगा झटका, वरिष्ठ नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 

Related posts

Aaj Ka Panchang: 03 जुलाई 2022 का पंचांग, जानिए आज की तिथि और नक्षत्र

Rahul

लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑनलाइन आवेदन की तिथि में बड़ा बदलाव, सत्र 2021-22 के लिए भरें फॉर्म

Aditya Mishra

बिहारःकांग्रेस ने मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर खेला ब्राह्मण कार्ड

mahesh yadav