featured मनोरंजन

CAA को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच अमिताभ का ये ट्विट बटोर रहा खूब सुर्खियां

amitabh bachchan CAA को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच अमिताभ का ये ट्विट बटोर रहा खूब सुर्खियां

नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड सितारे लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। इन सितारों में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान का नाम शामिल है। इस बीच बिग बी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे लोग देशभर में हो रहे प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। खास बात है कि इस ट्वीट पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- ‘दो तरह के भेड़िये हमेशा आपस में लड़ते हैं। एक है अंधकार और निराशा। दूसरा प्रकाश और आशा है। सवाल यह है कि कौन सा भेड़िया जीतता है? जिसे हम खिलाते हैं।’ अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट से यह तो साफ नहीं है कि वह किस बारे में कह रहे हैं लेकिन लोग सोशल मीडिया पर इसे नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर से जोड़कर देख रहे हैं। 

बिग बी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- ‘इस दुनिया में दो तरह के हीरो होते हैं। एक तो वो जो फिल्मों में होते हैं और एक वो जो फिल्मों और असल जिंदगी दोनों में होते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कुछ नहीं बोल के बहुत कुछ बोल गए अमित जी।’ आपको बता दें, नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर कई सितारे सामने आए और प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को मुंबई में हुए प्रदर्शन में कई सितारे भी शरीक हुए थे। इन सितारों में फरहान खान, जावेद जाफरी, जोया अख्तर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह हैं। 

आपको बता दें, नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात सहित देश के कई और राज्यों में लोग प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि यूपी की राजधानी लखनऊ और गुजरात के अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप देखा गया। लोगों ने पत्थरबाजी और आगजनी की। सुरक्षा को देखते हुए यूपी के कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

Related posts

Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में 66% बढ़े कोरोना के मामले, 40 लोगों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

14 अगस्त को अयोध्या दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद

mahesh yadav

अलग अलग दलों से आए पदाधिकारियों ने भाजपा को किया ज्वाइन, कई संगठनों का भी मिला साथ

Rahul