featured दुनिया

व्यावसायिक जहाज से टकराया अमेरिकी युद्धपोत, 7 क्रू सदस्य गायब

am व्यावसायिक जहाज से टकराया अमेरिकी युद्धपोत, 7 क्रू सदस्य गायब

शुक्रवार को जापान के तट पर एक व्यावसायिक जहाज से अमेरिकी नौसेना का एक युद्धपोत टकरा गया। जिसके बाद से ही अमेरिकी युद्धपोत के 7 क्रू सदस्य गायब बताए जा रहे हैं। व्यासायिक जहाज एसीएक्स क्रिस्टल और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस फिट्जगोराल्ड के बीच यह टक्कर शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे हुई। दोनों जहाजों में यह टक्कर योकोसुका के दक्षिण पश्चिम तट पर हुई है। जिसके बाद से ही कोस्टगार्ड दुर्घटना की गंभीरता को जांचने में लगे हुए हैं। इस दौरान अमेरिकी नौसेना का कहना है कि नौसैनिकों को बचाने के लिए जापान हेलिकॉप्टर से मदद कर रहा है।

am व्यावसायिक जहाज से टकराया अमेरिकी युद्धपोत, 7 क्रू सदस्य गायब

इस सब से यह साफ हो जाता है कि दोनों जहाजों के बीच हुई यह टक्कर कितनी भीषण रही होगी। इस टक्कर के कारण नौसैनिकों को गंभीर चोटें भी आई हैं। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। अमेरिका नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्ड्सन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अपने बयान में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिलते ही फिट्जगेराल्ड परिवार से शेयर करने की बात कही थी।

सूत्रों के मुताबिक युद्धपोत को इस भीषण टक्कर के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार जहाज के कंट्रोल टॉवर के सामने वाला हिस्सा इस टक्कर के कारण काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। दूसरी और व्यावसायिक जहाज एसीएक्स क्रिस्टल को इस टक्कर के कारण युद्धपोत के मुकाबले कम नुकसान झेलना पड़ा है। जानकारी के अनुसार इस भीषण टक्कर के चलते फिट्जगेराल्ड के कई हिस्सों में पानी भर गया है। जानकारी के लिए बता दें कि फिट्जगेराल्ड की तैनाती योकोसुका में हो रखी है और इसकी लंबाई 154 मीटर है।

Related posts

अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा का चरित्र है संवेदनहीन, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

अमेरिका ने आईएस के खिलाफ फिर शुरू किए हवाई हमले

bharatkhabar

उन्‍नाव की घटना में पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

Shailendra Singh