featured देश

अमेरिका ने माना भारत की शक्ति का लोहा, मैगजीन में दिया छठा स्थान

the american modi अमेरिका ने माना भारत की शक्ति का लोहा, मैगजीन में दिया छठा स्थान

वॉशिंगटन। भारत की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले जहां फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टॉप टेन में जगह दी थी तो वहीं आज भारत को अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी एक मैगजीन ने साल 2017 की 8 शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में छठें स्थान पर रखा है साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ भी की है।

the american modi अमेरिका ने माना भारत की शक्ति का लोहा, मैगजीन में दिया छठा स्थान

इस मैगजीन में अमेरिका को पहले, चीन और जापान को दूसरे, रुस को चौथे, जर्मनी को पांचवें, भारत को छठें, ईरान को सातवें, इस्राइल को 8वें पायदान पर जगह दी गई है। इसके अलावा मैगजीन ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि जापान की तरह भारत को भी अक्सर विश्व के शक्तिशाली देशों की सूचियों में नजर अंदाज कर दिया जाता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है और वो उसकी आर्थिक ताकत में तेजी से विकास हो रहा है।

modi american अमेरिका ने माना भारत की शक्ति का लोहा, मैगजीन में दिया छठा स्थान

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है चीन, जापान और अमेरिका सभी अपने एशियाई सुरक्षा ढ़ाचे को लेकर भारत के साथ सहयोग को लेकर काफी उत्सुक है। इसके साथ ही
पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की गई है। मैगजीन में कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों के आधुनीकरण के साथ अपनी क्षमता के उपयोग के जरिए भारत ने अपनी बुद्धिमत्ता से विपरीत शक्तियों से अलग पहचान बनाई है।

Related posts

Chardham Yatra 2023: भगवान भैरवनाथ के बाद बाबा केदार ने केदारनाथ के लिए किया प्रस्थान

Rahul

Corona Update: देश में बढ़ता तीसरी लहर का खतरा, 24 घंटे में सामने 27,553 नए कोरोना मरीज

Neetu Rajbhar

India vs New Zealand: 18 जनवरी से न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेली जाएगी ODI और T20 सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Rahul