featured दुनिया

अमेरिका भारत के कंधे पर गोली रखकर करेगा चीन का शिकार ?

trump 1 अमेरिका भारत के कंधे पर गोली रखकर करेगा चीन का शिकार ?

पूरी दुनिया को कोरोना में फंसाकर पड़ोसी देशों को परेशान कर रहे चीन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। लेकिन चीन न तो पीछे हटने के लिए तैयार है और न ही किसी की सुनने को जिसकी वजह से दुनिया के कई देश चीन की मनमानी को रोकने के लिए मैदान में उतर आये हैं। उन्हीं में से एक देश है अमेरिका। वैसे तो अमेरिका और चीन की पुरानी दुश्मनी है। लेकिन जब से भारत और चीन का विवाद बढ़ा है तब से हर मोर्चे पर अमेरिका चीन का विरोध कर रहा है।

chaina

इसीलिए अमेरिका ने समुद्र में चीन को घेरने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोत USS निमित्ज और USS रोनाल्ड रीगन इस वक्त साउथ चाइना सी में ही मौजूद हैं। बताया गया है कि इस क्षेत्र से कुछ ही दूर चीनी नौसेना की ड्रिल्स जारी हैं।अमेरिका ने भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के मौके पर उसे समुद्र से घेरने की मंशा जाहिर कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पोम्पियो ने 10 दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ को लेकर फोन कर बातचीत की।

कूटनीतिक कारणों से इस चर्चा का ब्योरा जारी नहीं किया गया है। दोनों ही नेता मार्च के बाद से अब तक तीन बार फोन पर बात कर चुके हैं।
अमेरिका ने गलवान घाटी में हुई घटना पर 17 जून को एक बयान भी जारी किया था। इसमें उसने कहा था कि हम एलएसी पर भारत और चीन की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

आपको बता दें अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही ट्रेड वॉर चल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के लोग हुए हैं। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर चीन की आलोचना कर चुके हैं और चीन के नेताओं की अमेरिका में एंट्री बैन कर दी गई है।इतनी ही नहीं जब भारत सरकार के द्वारा टिक टॉक सहित 59 ऐप्स पर रोक लगाई गई थी। तो अमेरिका ने खुलकर भारत के इस फैसले का समर्थन किया था।

https://www.bharatkhabar.com/do-you-know-tiktok-already-banned-in-china/
अमेरिका की तरफ से लगातार आते इन बयानों से साफ हो चुका है वो भारत के साथ मिलकर चीन को सबक सीखना चाहता है। यही कारण है कि, भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को अमेरिका सुलझाने की भी बात कर चुका है।

Related posts

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 15 लोग घयाल

Neetu Rajbhar

टीम-9 के साथ बैठक में सीएम योगी का सख्‍त आदेश, कहा- प्रदेश में अगर एक भी मरीज…  

Shailendra Singh

आधी रात को इस महिला से मिलने जाते थे भय्यूजी महाराज, सताता था ये डर

mohini kushwaha