featured यूपी

एम्बुलेंस कर्मचारियों ने लखनऊ के इको गार्डन में किया धरना प्रदर्शन

एम्बुलेंस कर्मचारियों ने लखनऊ के इको गार्डन में किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एम्बुलेंस कर्मचारी संघ यूपी ने धरना प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों यह धरना प्रदर्शन इको गार्डन में कर रहे है। कंपनी द्वारा कार्यमुक्त किए जाने को लेकर कर्मचारी नाराज है और इसके लिए सबने इकठ्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया है।

कंपनी ने नोटिस देकर किया कार्यमुक्त

ALS कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के नेतृत्व में ईको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि GVK कम्पनी ने एक महीने का नोटिस देकर ALS कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर रही है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की है कि GVK या ZHL या NHM में समायोजन करें।

कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर कर्मियों की बात नहीं माने गई तो वह बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे। कर्मचारियों को एक महीने का नोटिस देकर कार्यमुक्त किया जा रहा है। कंपनी का यह तरीका तानाशाही रवैया है।

Related posts

लखनऊः पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालत नाजुक, मिलने पहुंचे विधानसभा स्पीकर

Shailendra Singh

Prayagraj:  मास्क न लगाने वालों पर शुरू हुई सख्ती, इतने लोगों का हुआ चालान

Aditya Mishra

 मेरठ मोदीपुरम गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रम मंत्री सुनिल भराला का कृपाण भेंट कर स्वागत किया

Rani Naqvi