featured देश यूपी राज्य

अम्बेडकर प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा, पुलिस ने कराई मूर्ति की मरम्मत

32 4 अम्बेडकर प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा, पुलिस ने कराई मूर्ति की मरम्मत

बलिया: बलिया स्थित अम्बेडकर प्रतिमा को निशाना बनाया गया है। जहां देर रात असमाजिक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। सामाजिक हस्तियों की बनी हुई मूर्तियों को नुकसान पहंचाने का सिलसिला लगातार जारी है।

डॉ अम्बेडकर प्रतिमा
डॉ अम्बेडकर प्रतिमा

मौके पर पहुंची पुलिस

दरअसल, यह घटना बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव की है। मूर्ति तोड़ने की इस घटना से गांव में रहने वाले खास समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त है। जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत किया और मूर्ति की मरम्मत करा दी है।

ये भी पढ़ें: योगी राज में टॉयलेट से लेकर पुलिस क्वार्टर पर भी चढ़ा भगवा रंग

इससे पहले भी तोडी गई है मूर्तियां

आपको बता दें कि बलिया में पिछले एक वर्ष के भीतर असमाजिक तत्वों ने अम्बेडकर की कई मूर्तियों  को निशाना बनाया है।जिसका मकसद शांति व्यवस्था को भंग करना है।ऐसे मामले में पुलिस दावा तो करती है कि मूर्तियों की सुरक्षा की जाती है। लेकिन आये दिन मूर्तियों  तोड़ने की घटना होती रहती है।

असमाजिक तत्वों की खोज में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में बलिया पुलिस अधीक्षक का कहना है कि समय रहते मूर्ति की मरमत करा दी गयी है ।और असमाजिक तत्वो की खोज जारी है।

Related posts

आप सरकार के शिक्षा सुधार सम्बंधी दावे फर्जी : योगेन्द्र यादव

shipra saxena

मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा नियत साफ हो तो उद्योगपतियों से मिलने पर नहीं लगते दाग

mahesh yadav

एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम शामिल, जानें लिस्ट में कौन है उपर

bharatkhabar