10 जुलाई को हुए अमरनाथ यात्रियों में हमले के बाद पूरे देश से इसकी निंदा की जा रही है। ऐसे में हमले में मारे गए यात्रियों की संख्या अब बढ़कर आठ हो गई है। रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान कश्मीर हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की आयु 47 साल थी और उसका नाम ललिता है। श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ऐसे में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों की संख्या 8 हो गई है।

महिला की मौत जैसे ही सामने आई तो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर महिला की मौत पर दुख जताया। वही यह महिला श्रद्धालु गुजरात की रहने वाली थी। लेकिन इलाज के दौरान मौत के बाद उसे गुजरात भेजने की तैयारी की जा रही है। वही पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले के बाद से ही इस हमले की देश की चारों तरफ से इसकी निंदा की जा रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सारे सवाल खड़े किए जा रहे है। लेकिन हमले के बाद से घाटी में सेना सक्रिय हो रखी है। सेना ने हमले के बाद से घाटी में यात्रियों की सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम किया है।
आपको बता दें कि 10 जुलाई सोमवार को आतंकियों का गढ़ कहे जाने वाले दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में बाइक सवार आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। हमला इतना ज्यादा भयानक था कि इस में मौके पर सात लोगों की मौत हो गई थी। सात में से पांच लोग गुजरात के रहने वाले थे। लेकिन रविवार सुबह हमले में घायल हुई महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।