निर्मल उप्रेती, संवाददाता, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना समने आई है। जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में 6 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि स्यादे ब्लॉक के बुधोड़ी गांव का निवासी ललित कुमार अपने परिवार के साथ ससुराल गया था। जहां से वापिस लौटते समय सल्ट के पुनाकोट बस स्टैंट के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसमें 6 साल की बच्ची समेत चालक की मौत हो गयी थी। जबकि 3 लोग घायल थे। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।