निर्मल उप्रेती, संवाददाता
अल्मोड़ा में आज कांग्रेस ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चौघानपाटा गांधी पार्क से शुरू हुई। जो माल रोड से मुख्य बाजार होते हुवे वापस गांधी पार्क पहुंची।
यह भी पढ़ें:- सावरकर पर टिप्पणी से महाराष्ट्र में सियासी उबाल, राहुल गांधी पर FIR दर्ज
इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश के लोगों को धर्म, जाति के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है।
सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुप्रयोग कर रही है। देश का लोकतंत्र आज खतरे में है। महंगाई, बेरोजगारी, समेत पलायन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।