featured यूपी

सपा की सूची आने के बाद महागठबंधन की राहें हुई मुश्किल!

rahul and akhliesh सपा की सूची आने के बाद महागठबंधन की राहें हुई मुश्किल!

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने 191 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सपा द्वारा सूची जारी करने के बाद कांग्रेस के साथ होने वाले उसके विलय पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आने लगे हैं। दरअसल कांग्रेस को यूपी पश्चिम से जो 100 सीटें देने की सहमति बनी थी उस पर सपा ने 70 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

rahul and akhliesh सपा की सूची आने के बाद महागठबंधन की राहें हुई मुश्किल!

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जो सीटें जीती थी, उन सभी पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। एक तरफ सपा ने सूची जारी कर दी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राजबब्बर, शीला दीक्षित समेत कई लोगों ने बैठक शुरू कर दी है।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का कहना है कि कांग्रेस से जिन सीटों पर बात हुई थी उन पर सहमत‌ि नहीं बन सकी। नंदा ने कहा क‌ि कांग्रेस को 54 सीटें म‌िलनी चाह‌िए ल‌ेक‌िन उन्हें 25 से 30 सीटें और दी जा सकती हैं जो 80 के आसपास पहुंच जाएंगी। अमेठी की सीट सपा के पास ही रहेगी। उन्होंने बताया क‌ि कांग्रेस की कोई ल‌‌िस्ट नहीं आई है। कांग्रेस की 20 सीटों पर 14 प्रत्याशी घोष‌ित क‌िए गए हैं।

उन्होंने कहा, अख‌िलेश के नेतृत्व में चुनाव होगा और नेताजी का नाम, अख‌िलेश का काम नारा होगा। नंदा ने यह भी बताया कि सोमवार को सपा अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।

Related posts

बुमराह के ‘पंच’ के आगे बेदम दिखा इंग्लैंड, जीत से मात्र एक कदम दूर है भारत

mahesh yadav

Yogi Adityanath Oath Ceremony: सूचना विभाग में रामचरितमानस के पाठ की शुरुआत, शपथ ग्रहण के साथ यूपी में शुरू होगा ‘रामराज’

Neetu Rajbhar

स्वाति मालीवाल के खिलाफ एफआईआर, रेप पीड़िता का नाम उजागर करने का आरोप

bharatkhabar