दुनिया

महिला का मेजर पर आरोप, इलाज के बहाने किया रेप

Kim Jong un महिला का मेजर पर आरोप, इलाज के बहाने किया रेप

नई दिल्ली। किम जोंग-उन के राज में नोर्थ कोरिया में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कोरिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। कोरिया की एक महिला सैनिक ने एक टीवी शो में अपने दर्द को बयान करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ कई जुल्म किए जाते हैं। कई महिला सैनिकों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का भी आरोप लगाया। महिला सैनिकों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें सर्विस के दौरान काम की अपेक्षा खाना बहुत कम दिया जाता है और काम बहुत कराया जाता है। एक 18 साल की महिला सैनिक ने जब हिम्मत जुटाकर मेजर जनरल से इसकी शिकायत की तो उसने उससे अपने कपड़े उतारने को कहा। महिला के इनकार करने पर वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

north korea rape
north korea rape

बता दें कि महिला सैनिक के मुताबिक, मेजर ने उससे कहा कि वो उसका मेडिकल चेकअप करना चाहता है। इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद वो अंडरवेयर उतारने को दवाब बनाने लगा। जब महिला ने अपने अंडरवेयर उतारने से इनकार कर दिया तो वो उसके साथ जबरन रेप करने लगा। इतना ही नहीं महिला के चीखने पर मेजर ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके कान पर जोर से तमाचा मारा, जिससे महिला के कान से खून बहने लगा और उसके कुछ दांत भी टूट गए। इसके बाद मेजर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि इस घटना की जिक्र वो किसी के आगे न करे और अपने कपड़े पहन ले।

Related posts

रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर मायावती ने दी मोदी सरकार को सलाह

Rani Naqvi

ब्रिटेन में सिख फुटबाल प्रशंसक के दुकान पर ब्रिटेन का झंडा लगाने पर हुआ विवाद

rituraj

नरेंद्र मोदी ने न तो इमरान से नजरें मिलाई और न ही हाथ, रहे चीन-रूस के साथ

bharatkhabar