featured यूपी

विधानसभा चुनाव में पूर्ण मनोयोग से लग जाऐं सभी कार्यकर्ता : स्वतंत्रदेव सिंह

विधानसभा चुनाव में पूर्ण मनोयोग से लग जाऐं सभी कार्यकर्ता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा और सांस्कृतिक राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिज्ञा बद्ध है। केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना है इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज हापुड़ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष, हमारे सेक्टर संयोजक, हमारे सत्यापन प्रमुख हमारे शक्ति केंद्र के संयोजक जितने भी कार्यकर्ता है सभी पूर्ण मनोयोग से आगमी 2022 विधानसभा चुनाव में लग जाऐं। कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड की चिंता करते हुए उसमें कार्य करें। हमारा चुनाव चिन्ह हमारा प्रत्याशी कमल का फूल भारत माता की सदैव जय जयकार हो इस बात को सोचते हुए हमें कार्य करना है तथा विरोधी ताकतो के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम को जनता के समक्ष बेनकाब करते हुए तथ्यों के साथ भाजपा की योजनाओं का प्रचार करना है।

विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को स्वतंत्रदेव ने किया संबोधित
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुलंदशहर में आयोजित पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र के नवीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भारत माता में पूर्ण निष्ठा रखने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हमको मिले है जो देश व प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए ही दिन-रात काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व है जो जनता की हर समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ उसके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे है।

श्री सिंह ने कहा कि आज गरीबों के लिए भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनकी सपा-बसपा व कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कभी सुध नहीं ली। कहा कि विपक्षी दल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और सरकारी धन की लूट और बंदरबांट के लिए ही सत्ता में आना चाहते हैं। जबकि भाजपा के लिए सत्ता केवल जन सेवा करने का माध्यम मात्र है।

Related posts

अमित शाह को जान से मारने की चिट्ठी मिली, एमएलए को मिली चिट्ठी, एलर्ट पर एजेंसियां

bharatkhabar

मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित,सऊदी अरब से आई स्त्री के संपर्क में आया था

Shubham Gupta

मथुरा में ऊर्जा मंत्री ने किया जिला अस्‍पताल का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Shailendra Singh