- भारत खबर, मनोज वर्मा
सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिला प्रमुख एसएफडी ऋषि झा के नेतृत्व व जिला सदस्यता प्रमुख संकट मोचन झा के संचालन में कार्यक्रम यादगार हो गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक मिश्रा ने एबीवीपी की शुरुआत व कार्यो पर चर्चा के साथ साथ राष्ट्रहित व भारत नव निर्माण में छात्रों की भूमिका के बारे में बताया इसके बाद जिला प्रमुख कुमार सौरभ सिंह व संकट मोचन झा ने रेनुकूट नगर कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की।
प्रवीण कुमार कौशल को नगर अध्यक्ष, ब्रह्म प्रसाद मिश्रा सदानंद सोनी व संतोष तिवारी को नगर उपाध्यक्ष, संजीव पांडेय को नगर मंत्री, तेज बहादुर दुर्गेश मिश्रा व राजू कुमार को नगर सहमंत्री, मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र दुबे, नगर संयोजक देवानंद सेठ व नगर सहसंयोजक अखिलेश राव को बनाया गया।
परिसर में उपस्थित मुख्य रूप से भाजपा नेता रिंकू सिंह, नगर मंत्री रॉबर्ट्सगंज इकाई कार्तिकेय पति त्रिपाठी, तहसील संयोजक दुद्धी गुलशन पटेल, तहसील सहसंयोजक अभिषेक श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।