featured यूपी

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मांग, लखनऊ से हटे लॉकडाउन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मांग, लखनऊ से हटे लॉकडाउन

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 600 से ज्‍यादा कोरोना एक्टिव केसेस वाले 14 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट नहीं दी गई है,‍ जिनमें लखनऊ भी शामिल है। हालांकि, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में छूट देने की मांग की है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि, लखनऊ के सक्रिय मामलों में आधे से ज्यादा मामले प्रदेश के विभिन्न जनपदों के हैं। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी की आबादी का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। एक कम आबादी वाले जिले के अनुपात में राजधानी लखनऊ में उसकी कई गुना आबादी है।

एक जून से बाजारों को खोलने की मांग

ऐसे में लखनऊ के व्यापारियों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी राजधानी में एक जून से बाजारों को खोले जाने की पुरजोर मांग करते हैं।

लखनऊ में कोरोना कर्फ्यू हटाकर बाजारों को खोले जाने की मांग करने वालों में मुख्‍य रूप से राष्ट्रीय मंत्री एवं लोहा व्यापार मंडल के महामंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सर्जिकल एसोसिएशन के महामंत्री एवं संगठन के प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं लखनऊ के महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नजीराबाद के महामंत्री आकाश गौतम, ट्रांस गोमती के महामंत्री एवं लखनऊ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री नीरज गुप्ता, युवा अध्यक्ष आसिम मार्शल, महामंत्री अश्वन वर्मा शामिल रहे।

Related posts

समुद्री सीमाओं को नहीं भेद सकेगा दुश्मन, बेड़े में शामिल हुआ ‘सारथी’

bharatkhabar

लखनऊ: अजय लल्लू बोले- जनता दर्द से कराह रही, योगी आदित्यनाथ प्रचार-प्रसार में मस्त

Shailendra Singh

राजस्थान पाप की नगरी या रावण की लंका नहीं- सचिन पायलट

rituraj