मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में अपनी सबसे अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट अब एक और पहचान बनाने जा रही हैं। आलिया अपनी आने वाली फिल्म में एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभाने जा रही हैं। हरिंदर सिक्का कि किताब कॉलिंग सहमत पर आधारित मेघना गुलजार की अगली फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता विकी कौशल नज़र आ सकते हैं।
बता दें कि फिल्म तलवार के बाद मेघना सिक्का की किताब पर आधारित अपनी फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी सीमा से जूड़ी है जिसमें एक लड़की की शादी सीमा पर एक सैन्य अधिकारी से हो जाती है। जिसने 1971 में भारत पाक के बाच होने वाले युद्ध की जानकारी भारतीय खुफिया जानकारों को दी थी। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। लेकिन इस पर काम अगले महीने ही शुरू हो जाएगा।
वहीं मेघना का कहना है कि अब तक सिर्फ हनी ट्रैप जैसी कहानियां पर्दे पर आई हैं लेकिन इस फिल्म की कहानी सबसे अलग होगी और ये एक अलग लड़की की कहानी है। फिल्म में लड़की एक जासूस भी है पत्नी भी है और एक बेटी की मां होने के साथ-साथ देशभक्त भी है। फिल्म युद्ध से जूड़ी है लेकिन बॉर्डर जैसी एक्शन नहीं है। मेघना का हना है कि फिल्म पूरी हो जाने के बाद वो उसे एक बार अपने पापा को जरूरी दिखांगी।