Breaking News featured देश मनोरंजन

अक्षय कुमार ने अलग अंदाज में किया नए साल का स्वागत, ट्विंकल ने 2020 को बताया बुरा साल

60fb32a9 ca45 4755 84f2 b465bfed41c4 अक्षय कुमार ने अलग अंदाज में किया नए साल का स्वागत, ट्विंकल ने 2020 को बताया बुरा साल

बाॅलीवुड। नए साल की पहली किरण के साथ सभी लोग झूम उठे। इस दिन का लोगों को बड़ी ही बेशबरी से इंतजार था। क्योंकि इस दिन को सभी बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के बीच सबकुछ फींका रह गया। लोगों ने घरों पर ही रहकर अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया। अगर हम बाॅलीवुड जगत की बात करें तो सभी ने नववर्ष को काफी उल्लास के साथ मनाया है। वहीं अक्षय कुमार का नए साल मनाने का तरीका दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फैंस को न्यू ईयर 2021 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने साल के पहले दिन सूर्योदय के दौरान गायत्री मंत्र का उच्चारण किया और इसके साथ ही इस दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया।

ये रहा साल 2021 का पहला सूर्योदय- अक्षय 

बता दें कि अक्षय कुमार ने सूर्योदय के इस वीडियो को उन लोगों को डेडिकेट है जो लोद सुबह जल्दी नहीं उठ पाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबकी सलामती और उज्जवल भविष्य की कामना की है। अक्षय ने लिखा कि अगर आपने इसे मिस कर दिया तो ये रहा साल 2021 का पहला सूर्योदय। सबकी सफलता और खुशियों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। आने वाला साल बहुत ही सुंदर हो। सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दो घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 2020 को सबसे बुरा साल बताया और लताड़ा है। ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं और दफा हो जाओ दुख भरे 2020, इसके साथ ही ट्विकंल खन्ना की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उन्हें भी नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related posts

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर फेंका ग्रेनेड, 3 नागरिक हुए घायल

Neetu Rajbhar

LUCKNOW: कंप्यूटर से बीटेक या बीसीए अभ्यर्थी ‘CCC’ न होने पर भी माना जाएगा योग्य: HC

Aditya Mishra

तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे केजरीवाल, दिखाए गए काले झंडे

Rahul srivastava