दुनिया

पाकिस्तान में ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ लिखने पर युवक को जेल

pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अपने घर की दीवार पर हिन्दुस्तान जिंदाबाद लिखने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। खैबर-पख्तूनख्वा के रहने वाले इस युवक को हिंदुस्तान के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करना सचमुच महंगा पड़ गया है। समाचार पत्र ‘द डेली एक्सप्रेस’ के अनुसार, हरीपुर के नारा अमाजई इलाके स्थित एक घर की दीवार पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिखा हुआ था। यह देखकर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति जताई। कुछ ने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया।

pakistan
pakistan

वहीं पुलिस का कहना है कि साजिद शाह के खिलाफ पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 505 के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों ने शाह से इस नारे को मिटाने को कहा। कुछ लोगों ने दीवार पर लिखे नारे की तस्वीरें खीचीं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ईमेल कर दीं। थाना प्रभारी (एसएचओ) ने कहा कि ऊपर से आदेश आने के बाद उन्होंने युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

साथ ही विदित हो कि हिंदुस्तान और हिंद शब्द का प्रयोग अक्सर अरबी तथा ईरानी लोग दक्षिण एशिया के लिए किया करते थे। 1947 में विभाजन के बाद से अब सामान्यत: इसका भारत के संदर्भ में प्रयोग होता है।

Related posts

रोहिंग्या मुसलमानों का मानवीय आधार पर पुर्नावास करवाया जाए: संयुक्त राष्ट्र

Breaking News

फ्लोरिडा के नाइट क्लब में फायरिंग, शूटर के मारे जाने की खबर

bharatkhabar

तानाशाह KIM JONG UN ने 11 दिन तक लोगों के हंसने-रोने पर लगाया बैन !  

Rahul