featured Breaking News यूपी

गायत्री प्रजापति के लिए आज अमेठी में प्रचार करेंगे अखिलेश

akhliesh 3 गायत्री प्रजापति के लिए आज अमेठी में प्रचार करेंगे अखिलेश

अमेठी। तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद चौथे चऱण के मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी पार्टियां कोशिश करने में जुट गई है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार की लड़ी में आज अखिलेश यादव अमेठी में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अमेठी विधानसभा सीट से रेप के आरोप में फंसे सपा के प्रत्याशी गायत्री प्रजापति के लिए अखिलेश वोट मांगेंगे।

akhliesh yadav 1 गायत्री प्रजापति के लिए आज अमेठी में प्रचार करेंगे अखिलेश

गायत्री के लिए वह दोपहर 12.45 बजे अमेठी के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति को लेकर यूपी की सरकार चारों ओर से घिरी हुई हैं। कई राजनीतिक पार्टियां अखिलेश को गायत्री का हितौषी तक मान चुकी हैं। रविवार को फतेहपुर की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने प्रजापति का नाम लेते हुए अखिलेश सरकार पर हमला किया था तो वहीं सोनभद्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो प्रजापति को सरेआम फांसी देने की मांग कर डाली।

क्या है गायत्री का मामला

देश की सर्वोच्च अदालत ने यौन शोषण मामले में सपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि अब तक गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि अक्टूबर 2016 में एक महिला ने गायत्री पर रेप का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि गायत्री अपने गुर्गों के साथ 60-60 दिनों तक होटल के कमरे बुक करवा कर उनका उत्पीड़न किया करते थे। उस समय महिला ने यह भी कहा था कि प्रजापति ने नशीला पदार्थ उसकी चाय में मिलाकर अपने गुर्गो के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related posts

शैलजा हत्याकांड का आरोपी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के जरिए फंसाता था लड़कियों को,अपने को बताता था बिजनेसमैन

mahesh yadav

Turkey Syria Earthquake: भूकंप में अब तक 7900 लोगों की मौत, भारत ने तुर्की में भेजी मदद

Rahul

बाराबंकी- नौकरी दिलाने के नाम पर किया दुष्कर्म

Breaking News