Breaking News featured यूपी

यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का तंज, बोले यहां है ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ वाला हाल

यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का तंज, बोले यहां है अंधेर नगरी चौपट राजा वाला हाल

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में किसान पंचायत को संबोधित किया। इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार पर जमकर बरसे।

पुरानी कहावत का नया वर्जन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक कहावत के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में रेप रात भर गांजा, देखना है तो यूपी आजा’। प्रदेश सरकार की अलग-अलग नीतियों पर अखिलेश यादव ने घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सिर्फ फीता काटने का काम करती है। इनसे प्रदेश की सरकार नहीं चल पा रही है।

योगी नहीं जानते लैपटॉप चलाना

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपनी सरकार के दौरान सभी को लैपटॉप बांटा था क्योंकि समाजवादी लोग लैपटॉप चलाना जानते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लैपटॉप चलाना नहीं आता, इसीलिए उन्हें इसका महत्व नहीं पता है।

किसान कानूनों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी कानून उन लोगों ने बनाए हैं, जिनके पास खेत नहीं है। घंटों में काम करने वाले लोग किसानों की अहमियत नहीं जानते हैं। देश के किसानों ने ठंडी में बॉर्डर पर आंदोलन किया। कई किसानों की जान चली गई लेकिन फिर भी भाजपा सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैं।

जनता देगी जवाब

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश की जनता भी भाजपा से परेशान हो चुकी है। आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों और छोटे कामगारों पर सरकार की गलत नीतियां बहुत बुरा असर डाल रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार अभी भी लगातार जड़ जमाए हुए है।

नेपाल 9 यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव का तंज, बोले यहां है 'अंधेर नगरी चौपट राजा' वाला हाल

बने हुए कानून वापस भी होंगे

किसान कानूनों पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जो कानून बनाए गए हैं। वह किसानों के लिए ठीक नहीं है। इसके पहले भी कई बार अलग-अलग सरकारों ने गलत कानून बनाए हैं और उन्हें वापस लिए हैं। मौजूदा सरकार को भी ऐसा ही करना पड़ेगा क्योंकि यह तीनों किसान कानून खेती को बर्बाद करने वाले साबित होंगे।

विपक्ष किसान कानूनों के माध्यम से लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। इसी के माध्यम से अपनी बुझी हुई राजनीति में दोबारा जान फूंकने की भी कोशिश की जा रही है। इसीलिए प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेता किसान महापंचायत का हिस्सा बन रहे हैं।

Related posts

सरकार के पास नहीं आया अनुच्छेद 370 को खत्म करने का प्रस्ताव: अहीर

lucknow bureua

हिमाचल के कई हिस्सों में 3.3 तीव्र भूकंप के झटके

shipra saxena

किम जोंग उन और मून जे इन के बीच प्योंगयांग में 18 सितम्बर से तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन

rituraj