Breaking News featured देश यूपी

फिलहाल MLC ही हूं, नहीं लड़ रहा किसी भी सीट से चुनाव : अखिलेश यादव

AKHILESH YADAV फिलहाल MLC ही हूं, नहीं लड़ रहा किसी भी सीट से चुनाव : अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार शाम को उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वो विधानसभान चुनाव लड़ने जा रहे है। दरअसल पिछले काफी दिनों से ऐसी चर्चा थी की अखिलेश यादव सरोजनजी नगर विधानसभा सीट से इलेक्शन लड़ने जा सकते है। लेकिन कल देर रात अपने आवास से पार्टी मुख्यालय पहुंचे अखिलेश पार्टी नेताओं से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि वो ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे।

AKHILESH YADAV फिलहाल MLC ही हूं, नहीं लड़ रहा किसी भी सीट से चुनाव : अखिलेश यादव

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव अभी एमएलसी ही बने रहेंगे। हालांकि वो इस चुनाव को विजयी बनाने के लिए भरपूर प्रचार करेंगे और उनका पूरा ध्यान चुनाव अभियान पर ही केंद्रित रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी बहुत कार्यकर्ताओं की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाईं लेकिन अगली सरकार में उनके नाम जरुर शामिल होंगे। हालांकि सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ने से पहले अखिलेश के नाम की चर्चा झांसी, महोबा और कन्नौज सीट से थी।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वो किसी भी सीट से इलेक्शन लड़ सकता है हालांकि वो चुनाव लड़ेगे या नहीं ये उनका खुद का निर्णय है। लेकिन कुछ महीने पहले अखिलेश ने कहा था कि वे बुंदेलखंड से चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि ये इस क्षेत्र के लोग चाहते हैं।

Related posts

निषाद समुदाय के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- हम हैं आपके साथ

Aditya Mishra

ड्रग एंगल में गिरफ्तारी के बाद क्षितिज प्रसाद बोले ‘मुझे फंसाया जा रहा’

Samar Khan

PM Modi Kushinagar Live : अभिधम्म दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है पीएम मोदी

Neetu Rajbhar