Breaking News featured यूपी

मिशन 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, चाचा शिवपाल से करेंगे गठबंधन

मिशन 2022: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, चाचा शिवपाल से करेंगे गठबंधन

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को उन्‍होंने कहा कि, वह चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन करेंगे।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आज पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने 2022 में गठबंधन के सवाल पर भी जवाब दिया।

छोटे दलों को साथ लेकर लड़ेंगे चुनाव: अखिलेश  

इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में वह किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा कि, उनकी पार्टी इस बाद छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी।

प्रसपा के लिए छोड़ेंगे जसवंतनगर सीट: सपा सुप्रीमो  

अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के साथ राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और महान दल हैं। इस दौरान उन्‍होंने यह भी ऐलान किया कि वह इस चुनाव में चाचा शिवपाल से भी गठबंधन करेंगे। सपा सुप्रीमो ने कहा कि, वह प्रसपा के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ेंगे और समय पर अन्य सीटों पर विचार करेंगे।

Related posts

तुर्किये-सीरिया त्रासदी में 11 हजार से ज्यादा मौतें, लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा

Rahul

कांग्रेस ने ठोंकी ताल, शिवपाल समर्थकों पर गिर सकती है गाज

kumari ashu

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची जारी

kumari ashu