featured यूपी

मेरठ: अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, प्रदेश में सपा सरकार बनवाने की अपील

लखनऊ: सपा ने सात जिला महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित की...

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्‍होंने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया।

अखिलेश यादव ने इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, किसानों और मजदूर के बेटों ने आजादी की लड़ाई में बलिदान दिया है। शहीद धन सिंह कोतवाल को कोई नहीं भूल सकता। अगर क्रांतिकारियों ने अपने जीवन को दांव पर न लगाया होता तो आज हम आजाद न हुए होते।

किसानों को बर्बाद कर देंगे नए कृषि कानून

सपा अध्‍यक्ष ने जनसभा में 23 मार्च को एतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि, देश फिर से गुलाम बन जाएगा, अगर देश में यही व्यवस्था चलती रही। उन्‍होंने कहा कि, पंजाब के किसानों के आंदोलन के कारण उत्तर प्रदेश के भी किसान जागरूक हुए हैं। ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद करने वाले हैं।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, किसान सिर्फ हमारा पेट नहीं भरता बल्कि हमें कपड़े भी पहनाता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हीं किसानों को देशद्रोही और आतंकवादी बता रही है। किसानों को धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य नहीं मिल पाया है। आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ मिल रहा है।

किसानों को नहीं हुआ गन्‍ना भुगतान: अखिलेश

योगी सरकार के चार पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा की सरकार प्रदेश में चार साल से चल रही है, लेकिन किसानों को अभी तक गन्ने के भुगतान लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, ऐसा माना जाता है जिसने हस्तिनापुर से जीत हासिल कर ली, उत्‍तर प्रदेश में सरकार उसी की बनती है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधते हुए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि, हमारे मुख्‍यमंत्री कभी-कभी भटक जाते हैं और लाल टोपी वालों को न जाने क्या-क्या कहते हैं। उन्‍होंने कहा, अगर भाजपा ने उत्तर प्रदेश खो दिया तो दिल्ली को भी वह खो देंगे। इस दौरान उन्‍होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनवा दीजिए।

Related posts

 राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर को चार-चार प्रतिशत घटाया

rituraj

खादी ग्रामोद्योग कैलेंडर : मोदी इन , बापू आउट

shipra saxena

एनसीसी से स्वच्छता का संदेश मिलता है : पीएम मोदी

shipra saxena