featured देश यूपी राज्य

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा भाजपा हुई पूरी तरह फेल

1507119107akhilesh सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा भाजपा हुई पूरी तरह फेल

लखनऊः समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में रंगदारी न देने पर दो व्यापारियों की सरेआम गोलीमार कर हत्या किए जाने की घटना पर दु:ख एवं क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और अराजकता के वातावरण में जीने के लिये विवश हो गई है।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

प्रदेश सरकार से की मुआवजे की मांग

इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक ओर दुकान में बैठे दो सगे व्यापारी भाईयों की गोलियों से भून दिया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में ही कृष्णानगर में एक सिपाही को बदमाशों ने गोली मार दिया। सुस्त कानून व्यवस्था की वजह से अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं।

ये भी  पढे़ें: सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बयान कहा, 2024 तक रहेगा बीजेपी के साथ गठबंधन

भाजपा पूरी तरह फेल

साथ ही उन्होंने कहा कि नोएडा में बच्ची से बलात्कार, अंबेडकरनगर में किशोरी का अपहरण एवं दुराचार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। शासन-प्रशासन का रवैया उदासीन है। आम जनता की जान-माल की सुरक्षा करने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भय और अराजकता के वातावरण में जीवन जीने को विवश है।

प्रदेश में जंगलराज व्याप्त

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं रह गया है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। व्यापारियों की दिन दहाड़े हत्या, महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ हिंसा, बलात्कार सहित अपराध की अनेक घटनायें ध्वस्त कानून व्यवस्था का उदाहरण है। भाजपा राज में बेटी बचाओं का नारा मजाक बनकर रह गया है।

Related posts

बिना किसी दखल के पसंद का जीवन साथी चुनना व्यक्ति का मौलिक अधिकार- इलाहाबाद हाईकोर्ट

Aman Sharma

अमित शाहऔर नीतीश की प्रस्तावित मुलाकात से पहले जेडीयू की बैठक, आगामी चुनाव पर करेंगे मंथन!

Ankit Tripathi

ब्रेकिंग- जम्मू में कल नहीं लगेगा लॉकडाउन..

Rozy Ali