Breaking News featured यूपी

लखनऊ: मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव, जाना आज़म खान का हाल

लखनऊ: मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव, जाना आज़म खान का हाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को ऑक्सीजन कम होने की शिकायत के चलते सोमवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली से लौटे और आज़म खान का हाल जानने मेदांता पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव करीब आधा घंटा अस्पताल में रहे और उन्होंने आज़म खान का इलाज़ करे रहे डॉक्टरों से बातचीत भी की। सपा नेता का हाल जानने के बाद सपा अध्यक्ष अस्पताल से बाहर निकले और मीडिया मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आज़म खान का इलाज चल रहा है और जितना बेहतर हो सकता है उतना डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम सब यही चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’

अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज़म खान को जितना भी परेशान किया जा सकता था भाजपा वालों ने किया है। हालांकि, हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, न्यायालय न्याय करेगा।

वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर भी भाजपा पर निशाना साधा है। सपा के ट्वीट में तंजीम फातिमा के बयान का जिक्र है जो उन्होंने एक आज़म खान के बारे में कहा है। उन्होंने कहा है, भाजपा सरकार ने साजिश के तहत आजम खान को हॉस्पिटल से जेल शिफ्ट किया है। उनकी तबियत पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद भी उन्हें जेल शिफ्ट किया गया था। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

लखनऊ: मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव, जाना आज़म खान का हाल

Related posts

कासगंज कांड में यूपी पुलिस का एक्शन ,शराब माफिया का आरोपी भाई एलकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Aman Sharma

बिहार: बांका के मदरसे में हुए भीषण विस्फोट पर सवाल ! जानिए पूरा मामला

pratiyush chaubey

भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के एक दिन बाद आज कुछ भी संभव: अरुण जेटली

bharatkhabar