featured यूपी

लखनऊ: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा चुनाव के लिए यह कलयुगी कुछ भी कर सकते, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा चुनाव के लिए यह कलयुगी कुछ भी कर सकते, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कालाधन समाप्त हो चुका है। जिला पंचायत का चुनाव बीजेपी ने नहीं प्रशासन ने लड़ा है। यहां हमारी बहनों के कपड़े फाड़े गए। सिर्फ चुनाव के लिए यह कलयुगी कुछ भी कर सकते है।

महिलाओं का अपमान करने वालों को सबक सिखाएंगे-अखिलेश यादव

महाभारत-रामायण में महिलाओं का अपमान करने वालों को सबक सिखाया गया था। अब इनको सिखाएंगे। खुद को योगी कहते हैं अब बताइये ये लगते हैं क्या। योगी वो होता तो जो दूसरों के दुख को अपना दुख समझता है।
आने वाले समय में महान दल और सपा की सरकार बनेगी। युवा साथी आये मुझे इस बात की खुशी है। अब प्रदेश का नौजवान गुमराह होने वाला नहीं है।

हमारे बच्चे नौकरी से दूर है-अखिलेश यादव

पुलिस भर्ती में आरक्षण के साथ खेल किया गया है। हमारे कई बच्चे नौकरी से दूर हुए है। 1700 बच्चों के साथ अन्याय किया गया है। यह बच्चे मंत्रीयों से मिले लेकिन फिर भी न्याय नहीं हुआ। हमारी सरकार में भर्ती हुई थी अब हम दोबारा से भर्ती करेंगे।
हमारी नौकरी के समय कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य समाज के ज्यादा बच्चे थे। हमने ऐसी सड़कें बनाएं जहां सुखोई मिराज उतरे। सभी सवालों के जवाब आपके वोट से आएंगे।

पुरानी चीजों में नहीं उलझेंगे-अखिलेश यादव

हम पुरानी चीजों मैं नहीं उलझेंगे। जब हमारी सरकार आएंगी तो हम पुलिस को सुधरेंगे। गरीबों को न्याय देंगे और गरीबों के घर खुद पुलिस जाएगी। बीजेपी ने मंहगाई को स्वीकार नहीं किया है। अखिलेश यादव ने कहा मेरे जन्मदिन पर बधाई नहीं मिलती थी। इस बार खूब मिली। तभी समझ गया कि हवा बदल गई।

Related posts

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अबतक के सबसे बुरे दौर में पहुंची….

Breaking News

शनिवार का राशिफल, पढ़िए क्या कहते हैं आपके सितारे

rituraj

बिहारः नीतीश ने किया ऐलान, शराबबंदी कानून में होगा संशोधन

mahesh yadav