featured यूपी

उन्नाव: अखिलेश ने भाजपा पर लगाया जासूसी का आरोप, कहा- 350 से अधिक सीटें जीतेंगे

उन्नाव: अखिलेश ने भाजपा पर लगाया जासूसी का आरोप, कहा- 350 से अधिक सीटें जीतेंगे

उन्नावः बुधवार को अपने रथ से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्नाव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कई तीखे हमले किए। साथ ही उन्होंने किसी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करने का ऐलान किया।

यूपी: उन्नाव में अखिलेश यादव की रथ यात्रा, निषाद समुदाय के नेता की जयंती  में शामिल होकर दिया संदेश - UP ASSEMBLY ELECTION Akhilesh Yadav Rath Yatra  to Unnao nishad voters ntc -

अखिलेश ने कहा कि हमारी पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जिसको भी हमारे साथ आना है वह आ जाए, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी किसी बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा इस बार 350 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। पार्टी छोटे दलों के साथ मिलकर चलेगी। जिसको भी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ना है और भाजपा को हराना है उनके लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

जासूसी करवा रही है भाजपा

सपा प्रमुख ने कहा कि जरुरत पर सरकार ने न तो दवा दी और न ऑक्सीजन। अगर समय पर ये चीजे सरकार उपलब्ध करवा देती तो काफी लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इस सरकार ने कई लोगों को अनाथ बना दिया। भाजपा सरकार में आसानी से मिलने वाली दवाओं की भी कालाबाजारी हुई है। अखिलेश ने भाजपा पर जासूसी कराने का आरोप लगाया और कहा कि ये अपराध है और इसकी सजा मिलनी ही चाहिए।

Related posts

3 नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले ट्रम्प ने भरा जीत का दावा

Samar Khan

बुधवार को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट

Rani Naqvi

Breaking News