featured यूपी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने बलपूर्वक प्रत्याशियों का नामांकन रोका

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने बलपूर्वक प्रत्याशियों का नामांकन रोका

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल भले ही अभी न बजा हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनावी रणभेरी बजा दिया है। समाजवादी पार्टी लगातार प्रदेश सरकार पर हमले तेज कर रही है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है।

बता दें कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जिसके बाद सपा ने सरकार पर बलपूर्वक प्रत्याशियों का नामांकन रोकने के अलावा सपा समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए अनौतिक हथकंडा अपनाने का आरोप लगाया है। सपा ने आरोप लगाया कि तमाम लोगों पर फर्जी मुकदमे लगा दिए गए। कई समाजवादियों के घरों पर दबिश के दौरान पुलिस ने परिवारीजन और बच्चों के साथ अभद्रता की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर सत्ता हथिया ली, लेकिन जनता का कोई भला नहीं कर सकी। साढ़े चार साल में प्रदेश को भाजपा सरकार ने अराजकता की भेंट चढ़ा दी। प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

अखिलेश ने बीते दिनों प्रदेश में हुए हमलों का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगरा में कोल्ट स्टोरेज मालिक के बेटे के अपहरण के बाद हत्या की घटना, शायर मुनव्वर राना के बेटे पर दिन दहाड़े गोली चलने की घटना, अवैध शराब, खनन जैसी घटनाओं से लोग स्तब्ध हैं।

Related posts

CORONA UPDATE : 24 घंटे में कोरोना के 8263 नए मरीज आए सामने, लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा

Rahul

अनंतनाग में भारी बर्फबारी से तीन मकान ढहे, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

Shagun Kochhar

Barabanki Accident: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर शोक व्यक्त किया

Shailendra Singh