featured देश यूपी राज्य

अखिलेश को लगा दूसरा झटका, पूर्व सपा MLA ने थामा शिवपाल का हाथ

akhilesh and shivpal yadav अखिलेश को लगा दूसरा झटका, पूर्व सपा MLA ने थामा शिवपाल का हाथ

इटावाः शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश को एक और बड़ा झटका लगा है। इटावा सदर से विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य ने सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम लिया है।

akhilesh and shivpal yadav अखिलेश को लगा दूसरा झटका, पूर्व सपा MLA ने थामा शिवपाल का हाथ

दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे चुके हैं रघुराज

रघुराज सिंह शाक्य इटावा जिले के जसंवतनगर इलाके के धौलपुर खेडा गांव के रहने वाले हैं। वह दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। बताया जाता है कि रघुराज को राजनीति में स्थापति करने का श्रेय शिवपाल यादव को जाता है।

शिवपाल की पार्टी में हुए शामिल

2017 विधानसभा चुनाव के दौरान रघुराज ने अपने सैंकड़ों समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। बताया जाता है कि उनके पार्टी छोड़ने का कारण अखिलेश और शिवपाल में आपसी रार थी।

अखिलेश के लिए सिरदर्द बन सकता है मोर्चा

समाजवादी पार्टी में अरसे से हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी बनाकर अब अपना सियासी दांव चल दिया है। ज्ञात हो कि शिवपाल की नाराजगी के कारण विधानसभा चुनाव में सपा को इटावा, मैनपुरी के इलाके में जबरदस्त नुकसान हुआ था। अब तो चाचा शिवपाल ने सपा से रास्ता ही अलग कर लिया है, तो ये लोकसभा चुनाव से पहले भतीजे अखिलेश का सिरदर्द बढ़ा सकता है।

Related posts

यूपी सरकार की WHO ने की तारीफ, कहा- पूरा देश अपनाए ये तरीका

Hemant Jaiman

Gujarat Board 12th Result 2022: गुजरात बोर्ड के 12वीं का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Rahul

कोरोना ने गिरा दिए सोना-चांदी के भाव, जानिए सोना -चांदी में कितनी आयी गिरावट?

Mamta Gautam