featured यूपी

लखनऊ: उत्तराखंड की राजनीति पर अखिलेश का बड़ा हमला कहा, डबल इंजन यार्ड जंग खा रहा…

akhilesh.p 222 लखनऊ: उत्तराखंड की राजनीति पर अखिलेश का बड़ा हमला कहा, डबल इंजन यार्ड जंग खा रहा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर एकबार फिर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने पर बयान देते हुए कहा डबल इंजन यार्ड जंग खा रहा है। इसके साथ ही अखिलेश ने सीएम योगी पर भी तंज करते हुए कहा यूपी के सीएम के कारण लोकतंत्र चोटिल हुआ है।

सीएम योगी के आने से लोकतंत्र चोटिल हुआ-अखिलेश

यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड़ में राजनीति में उठा पटक जारी है। पहले पार्टी के चार साल पूरे करने वाले सीएम को अचानक हटा देती है। फिर तिरथ सिंह रावत चार महीने के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे देत है। ऐसे में विपक्षी पार्टिया बीजेपी पर हमला करने से नहीं चूक रही है।
आज सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला, अखिलेश ने कहा यूपी,उत्तराखंड में डबल इंजन यार्ड जंग खा रहा’ है। साथ ही उन्होने सीएम पर भी तंज कसा। अखिलेश ने कहा यूपी सीएम के कारण लोकतंत्र चोटिल हुआ है।

दोनों राज्यों का बुरा हाल-अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा उत्तराखंड में लोकतंत्र अस्थिरता का शिकार है, दोनों राज्यों में स्थिरता की बहाली जरुरी है। भाजपा की कुनीतियों से बेरोजगारी में वृद्धि हुई। जबसे भाजपा सत्तारूढ़ हुई है तबसे यहा विकास अवरुद्ध हुआ। दोनों राज्यों में मंहगाई-भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महिलाओं का सम्मान से जीना दूभर हो गया है। दोनों प्रदेशों में किसानों के साथ अन्याय हो रहा। व्यापारी परेशान,नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है।

Related posts

अपनी सक्रीयता को और मजबूत करने अमेठी जाएंगे बीजेपी के तीन दिग्गज नेता

Rani Naqvi

कोरोना वायरस से देश में गुरुवार को गुजरात, महाराष्ट्र और कश्मीर में एक-एक शख्स की मौत

Rani Naqvi

#ME too: एमजे अकबर की याचिका पर दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में सुनवाई आज

rituraj